How To Get Back To
Life After A Death
मृत्यु के बाद जीवन
में वापस कैसे आएं
T hings That Are
Impossible In Life
चीजें जो जीवन में असंभव हैं
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है
आपका 'पैनोरेक्ट' ब्लॉग
पर, इस ब्लॉग
पर हम उस
दुनिया के बारे
में जानने की
क़ोशिश करते हैं
जिस दुनिया के
बारे में कोई
ज़िंदा व्यक्ति सोच
भी नहीं सकता।आपके
मन में भी
ये ख़्याल आता
होगा कि कोई
सच में मरकर
वापिस आ सकता
है ? या आपने
कभी ना कभी
कहीं ना कहीं
से सुना भी
होगा कि कोई
व्यक्ति मर गया
था और जब
उसका दाह - संस्कार
कर रहे थे
तब वो ज़िंदा
हो गया और
उसकी जगह कोई
और मर गया।
पहले तो मैं
आपको ये बता
दूँ, जो व्यक्ति
अपनी माँ की
कोख़ से जन्म
लेता है उसी
समय वो मौत
का भी हक़दार
भी हो जाता
है।
How To Get Back
To Life After A Death
मृत्यु के बाद जीवन में वापस कैसे आएं
हमारी धरती पर
बहुत से ऐसे
जीव हैं जो
कभी नहीं मर
सकते, जैसे जेली
फ़िश Jelly Fish, टार्डीग्रेडे Tardigrade इत्यादि। जेली फ़िश Jelly Fish बुढ़ापे की अवस्था
में आकर दुबारा
बचपन की अवस्था
में चली जाती
है, और अगर
इसे बीच में
से काट दिया
जाये तो एक
दूसरी जेली फ़िश Jelly Fish बन जाएगी। टार्डीग्रेडे Tardigrade सूअर की
आकृति की तरह
दिखने वाला एक
जीव है जो
अत्यधिक तापमान 100 डिग्री सेल्सियस
से भी ज़्यादा
और न्यूनतम तापमान
-270 डिग्री सेल्सियस से भी
ज़्यादा तापमान में रह
सकता है। इसे
अगर अंतरिक्ष में
भी छोड़ दिया
जाये तो भी
ये नहीं मरेगा।
मग़र आज तक
वैज्ञानिक इस बात
का पता नहीं
लगा पाए कि
ये जीव ऐसा
करने में कैसे
सक्षम होता है।
परन्तु मानव जीवन
के लिए मृत्यु
एक अटल सत्य
है जिसको झुठलाना
मूर्खता है।
Signs Of Death And Dying
मृत्यु और मृत्यु के लक्षण
जब किसी व्यक्ति
की मृत्यु होती
है तो मरने
वाले के शरीर
में कौन - कौन
सी क्रियाएं होती
हैं ? अर्थात डॉक्टर
ऐसी कौन सी
स्थिति में व्यक्ति
को मृत घोषित
करता है।
किसी की मृत्यु
होने पर शरीर
में घटने वाली
क्रियाएं : -
1. साँस का बंद
हो जाना।
2. शरीर का ठंडा
पड़ जाना।
3. दिमाग़ का काम
करना बंद कर
देना।
4. ख़ून का जम
जाना।
5. आँखों की पुतलियों
का बंद हो
जाना।
6. शरीर में किसी
भी प्रकार की
हिलजुल ना होना।
इस प्रकार हम बोल
सकते हैं, शरीर
में सभी प्रकार
की जैविक क्रियाओं
का रुक जाना
ही मौत है।
बहुत बार इतिहास
में ऐसी घटनाओं
को रिकॉर्ड किया
गया है जिसमें
कोई व्यक्ति मर
गया और जब
उसका पोस्ट मार्टम
करने के लिए
डॉक्टर ने उसकी
छाती पर चीरा
देने के लिए
ब्लेड मारा तो
उसने उठकर डॉक्टर
का गला पकड़
लिया। ऐसी बहुत
सी घटनाएं हैं
जिसमें व्यक्ति ना तो
मरा होता है
ना वो पूरी
तरह ज़िंदा होता
है जिसे हम
कोमा Coma की अवस्था
भी कहते हैं।
भगवान् को आज
तक किसी ने
नहीं देखा, और
जिन लोगों ने
भगवान् को देखने
का दावा किया
उन लोगों ने
कोई प्रमाण नहीं
दिया। तो इस
लिए ये कहना
उचित नहीं है
कि भगवान् है
ही नहीं।
How To Get Back To
Life After A Death
मृत्यु के बाद जीवन में वापस कैसे आएं
क्या कोई व्यक्ति मरकर
भी ज़िंदा हो सकता है ?
उत्तर : -
इस सवाल का
जवाब ढूंढने के
लिए मैंने बहुत
बार मृत व्यक्तियों
के परिजनों से
बात की है
जिन्होंने ये दावा
किया था कि
उनके परिवार के
किसी सदस्य की
मौत हुई और
अगले दिन वो
अपने आप ज़िंदा
हो गया।लेकिन, किसी
के पास बातों
की इलावा कोई
प्रमाण नहीं था
।आज विज्ञान ने
बहुत सी ऐसी
तकनीकें ढूंढ ली
हैं जिसमे व्यक्ति
के मर जाने
के बाद उसको
दोबारा ज़िंदा करने या
ऐसे भी कह
सकते हैं कि
दिल की धड़कन
को दोबारा चलाने
के लिए उसको
करंट दिया जाता
है ताकि उसके
शरीर में कोई
जैविक क्रिया होनी
शुरू हो जाये।और
यकीन मानिये बहुत
बार हमारे वैज्ञानिक
सफ़ल भी हुए
हैं।ये तो थी
विज्ञान की बात,
अब मैं थोड़ा
आध्यात्मिक, योग, तंत्र
और मंत्र की
दृष्टि से बात
करता हूँ।
योग, तंत्र-मंत्र-यंत्र और साधना ये कुछ ऐसे हथ्यार हैं जिनका उपयोग पुराने समय में बहुत किया जाता था और तो और इनकी सहायता से किसी भी व्यक्ति को कुछ समय के लिए ज़िंदा भी किया जा सकता था। लेकिन ऐसी विद्याएं इस लिए अलोप हो गईं ताकि इनका ग़लत इस्तेमाल ना हो। आज भी हमारे भारत में ऐसे - ऐसे सन्यासी हैं और बौद्ध मोंक हैं जो अपनी योग शक्ति से किसी भी चीज़ को अपनी तरफ़ खींच सकते हैं और फ़िर उस चीज़ को उसी जगह रख भी सकते हैं और वो भी अपनी जगह से बिना हिले। भारत में ही ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास अद्भुत शक्तियां हैं जैसे बिजली के बड़े से बड़े झटकों को सहना जिससे एक आम आदमी की मौत भी हो सकती है, लोहे की चीज़ों को शरीर पर चिपका लेना चुंबक की तरह, ऐसे बहुत व्यक्ति हैं हमारे भारत में, और अगर ये सब हो सकता है तो एक व्यक्ति मरकर ज़िंदा क्युं नहीं हो सकता ? मैं जल्द ही इस ब्लॉग पर किसी मरकर ज़िंदा हुए व्यक्ति का इंटरव्यू लेकर आऊंगा और वो भी प्रमाण के साथ। तब तक के लिए दीजिये इजाज़त, मैं आपकी सेवा में जल्द ही हाज़िर होऊंगा अपने नए लेख़ के साथ।
आपको आज की
ये अद्भुत जानकारी
कैसी लगी हमें
ईमेल करके या
फ़िर कमेंट करके
ज़रूर बताएं और
अगर आपके आसपास
भी कोई नकरात्मक
ऊर्जा है या
कोई व्यक्ति ऐसा
है जो किसी
आत्मा, जिन्न, परी, डाकिनी
या फ़िर घौला
के बुरे प्रभाव
में है तो
आप हमें दी
हुई ईमेल पर
सम्पर्क करें। हम आपको
ऐसी आत्माओं से
बचने का तरीका
फ़ोन करके ही
बता देंगे, और
अगर हमारा आना
संभव हुआ तो
हम आएंगे भी
ज़रूर।
0 टिप्पणियाँ